जम्मू.पाकिस्तान रविवार शाम से जम्मू डिस्ट्रिक्ट में इंटरनेशनल बॉर्डर पर 25 से ज्यादा पोस्ट और गांवों में फायरिंग कर रहा है। गोलीबारी 5 सेक्टर्स- आरएस पुरा, परगवाल, कानाचक, अरनिया और सुचेतगढ़ में की जा रही है। इसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है। कानाचक में एक 6 साल के लड़के की भी मौत हुई है। सिक्युरिटी फोर्स पाक रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल केके शर्मा से फोन पर बॉर्डर पर हालात का जायजा लिया है। बता दें कि सिंह बहरीन के 3 दिन के दौरे पर हैं। एक जवान समेत 9 लोग घायल...
- बीएसएफ के स्पोक्सपर्सन ने बताया- "पाकिस्तानी रेंजर्स ने सबसे पहले रविवार शाम 6:20 बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी की, फिर रात 9:45 बजे हमारे ठिकानों पर 82 एमएम के कुछ मोर्टार गोले भी दागे। आरएस पुरा सेक्टर के अब्दुलियान और कोरोताना खुर्द इलाके में मोर्टार भी दागे गए। तब से ये फायरिंग जारी है।"
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लोकल लोगों ने बताया कि पाक रेंजर्स ने फायरिंग के साथ ही हेवी मोटार्र शेल भी बरसाए हैं।
- बीएसएफ के एक ऑफिशियल के मुताबिक, फायरिंग में बीएसएफ कॉन्स्टेबल सुशील कुमार शहीद हो गए हैं। सुशील हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे।
- एक अन्य जवान आरडी पुरी समेत 9 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। पुरी बिहार के सीवान के रहने वाले हैं। उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
- एक अन्य जवान आरडी पुरी समेत 9 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। पुरी बिहार के सीवान के रहने वाले हैं। उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
- उधर, पुलवामा के शिरनू में रविवार रात एक पुलिस पोस्ट पर आतंकी हमले की भी खबर है।
कुपवाड़ा में एक आतंकी मारा गया
- कुपवाड़ा के कावारी वार्नो एरिया में सोमवार सुबह सिक्युरिटी फोर्सेस ने एक आतंकी को मार गिराया।
- मुठभेड़ के दौरान यह आतंकी मारा गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
- मुठभेड़ के दौरान यह आतंकी मारा गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब तक 40 बार सीजफायर तोड़ा
- पाकिस्तान ने पीओके में इंडियन आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब तक 40 बार सीजफायर वॉयलेशन किया है।
- इसी साल 18 सितंबर को उड़ी में हुए आतंकी हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हुए थे।
- इसके बाद 28-29 सितंबर की दरमियानी रात आर्मी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया था, जिसमें 40 आतंकी मारे गए थे।

दो दिन पहले जवाबी कार्रवाई में 7 पाक रेंजर्स मारे गए थे
- इससे पहले, पाकिस्तान ने बीते शुक्रवार को हीरानगर, राजौरी और पुंछ में तीन बार सीजफायर वॉयलेशन किया था।
- हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान रेंजर के 7 सैनिक मारे गए थे और 3 जख्मी हो गए थे। एक आतंकी भी मारा गया था।
गुरनाम सिंह हुए थे शहीद
- बीते शुक्रवार को ही हीरानगर सेक्टर में पाक रेंजर्स की फायरिंग में बीएसएफ जवान गुरनाम सिंह घायल हो गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई थी।
- बीएसएफ के मुताबिक, बोबिया पोस्ट पर करीब 30 मिनट तक फायरिंग चली थी। वहीं, गुरनाम जख्मी हुए थे। यह वही जगह थी, जहां पिछले हफ्ते बुधवार रात जवानों ने एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया था। इनमें गुरनाम भी शामिल थे।
dainikbhaskar

No comments:
Post a Comment